छत्तीसगढ़

सक्ती में बड़ा हादसा: आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट गिरी, 4 मजदूरों की मौत, 6 घायल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही लिफ्ट करीब 131 फीट ऊंचाई से गिर गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश और झारखंड के रहने वाले हैं। हादसे के वक्त लिफ्ट में 10 मजदूर सवार थे। अचानक तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट 40 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गई।

इस घटना में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी हैं। वही 6 अन्य लोग घायल है, जिन्हे इलाज के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मजदूरों और परिजनों ने प्लांट गेट पर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर मौत हुई और कई घायल हैं। प्रारंभिक जांच में लिफ्ट की तकनीकी खराबी सामने आई है।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मदद राशि देने और घायलों के इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद प्लांट प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

रायगढ़ जिला प्रशासन और शक्ति जिला प्रशासन एवं उद्योग के कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button