रायगढ़ : गुरु पूर्णिमा पर बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर ग्रहण किया प्रसाद
अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय में लिया गुरु का आशीर्वाद, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय पहुंचकर गुरु के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं के साथ किया प्रसाद ग्रहण
मुख्यमंत्री ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ समान भाव से पंगत में बैठकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, सेवा भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, विकास केडिया, विवेक रंजन सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


