आपकी आवाज की खबर पर लगी मुहर : रायगढ़ जिले के नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की सूची जारी

रायगढ़ नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों में मनोनीत पार्षदों की घोषणा, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

रायगढ़, 2 जुलाई। राज्य शासन ने रायगढ़ जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लगाते हुए नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिए एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है।

रायगढ़ नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्त

नगर पालिक निगम रायगढ़ में शासन ने कुल 8 एल्डरमैन मनोनीत किए हैं। इनमें—

  • ज्ञानेश्वर गौतम
  • मनोज शर्मा
  • मनीष गांधी
  • प्रदीप श्रृंगी
  • सुनील थवाईत
  • संजय जगवानी
  • शशिकांत शर्मा
  • पप्पू कुमार

को मनोनीत पार्षद बनाया गया है।

खरसिया नगर पालिका में 5 एल्डरमैन

नगर पालिका परिषद खरसिया में निम्नलिखित पांच लोगों को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है—

  • सरिता सहिस
  • शशिभूषण राठौर
  • रतन अग्रवाल
  • संजय अग्रवाल
  • राकेश धृतलहरे

नगर पंचायतों में ये बने एल्डरमैन

धरमजयगढ़

  • अनिल पाण्डेय
  • नीरज अग्रवाल
  • संतोष कुमार सारथी

घरघोड़ा

  • विजय सिन्हा
  • डोलेप्रसाद पटेल
  • कुंतिला उरांव

लैलूंगा

  • रमेश पटनायक
  • दिनेश यादव
  • नरेश नायक

किरोड़ीमल नगर

  • वाल्मिकी चौहान
  • राजकिशोर सिंह ठाकुर
  • अजय कुमार अग्रवाल

पुसौर

  • त्रिनाथ गुप्ता
  • अभिमन्यु साहू
  • विकास कुमार होता

लंबे इंतजार के बाद हुई घोषणा

एल्डरमैनों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं चल रही थीं। सूची जारी होने के साथ ही इंतजार समाप्त हो गया है। नियुक्त सदस्यों को नगर निकायों की बैठकों और विभिन्न समितियों में शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Back to top button