
रायगढ़ में ट्रेलर-बाइक की भीषण टक्कर, पति-पत्नी की मौत, युवती गंभीर घायल
रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह रोड पर रविवार शाम को हुआ।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 बजे घरघोड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
टक्कर के बाद खेत में घुसा ट्रेलर
हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पास के खेत में जा घुसा। घटना स्थल पर ही बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
युवती गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान गुड्डू पटेल और रजनी पटेल के रूप में हुई है। दोनों पुसौर क्षेत्र के बिजना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


