छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों और प्रदेश की कला संस्कृति व साहित्य को संजोने एन.आर.आई. सेल का गठन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरबा के बोस्टन निवासी श्री पल्लव शाह एन.आर.आई. सेल का समन्वयक मनोनीत

रायपुर 19 जुलाई 2022

राज्य सरकार द्वारा विभिन्न देशों में निवासरत छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों को एक सूत्र में जोड़ने तथा प्रदेश की कला संस्कृति एवं साहित्य को संजोए रखने के लिए एन.आर.आई. सेल का गठन किया गया है। भारतीय मूल के कोरबा निवासी श्री पल्लव शाह को एन.आर.आई. सेल का समन्वयक मनोनीत किया गया है। श्री शाह वर्तमान में बोस्टन (एम.ए), यू.एस.ए. में निवासरत है। एन.आर.आई. सेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति एवं साहित्य को संजोए रखने के साथ-साथ उनका व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अप्रवासी भारतीयों के साथ जीवंत सम्पर्क बनाए रखने तथा राज्य की प्रगति के लिए ऐसे अप्रवासी भारतीयों से सुझाव-सूचनाएं प्राप्त करने तथा उनके क्रियान्वयन करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

 

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button