छत्तीसगढ़

रायपुर : पोषण बाड़ी विकास कार्यक्रम से अब किसानों की आमदनी में इजाफा

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायपुर, 17 सितम्बर 2021

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पोषण बाड़ी विकास योजना चलाई जा रही है। इसका फायदा किसानों को मिल रहा है उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है। बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम भाड़ी निवासी किसान श्री विजय कश्यप भी पोषण बाड़ी विकास योजना के तहत अपनी बाड़ी में साग सब्जी की खेती कर रहे हैं। इस योजना से उन्हें लगभग 16 हजार की अतिरिक्त आमदनी हो रही है।
किसान श्री विजय कश्यप बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से उन्हें इस योजना की जानकारी मिली। उनके द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाता है। वे पहले धान की फसल लेते थे, जिसमें लागत ज्यादा और लाभ का प्रतिशत कम था। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से उन्हें बाड़ी विकास योजना अंतर्गत सब्जी मिनी किट एवं फलदार पौधे प्राप्त हुए है साथ ही उद्यानिकी फसलों को लगाने का सही तरीका और सुझाव भी विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया। वर्तमान में वे टमाटर एवं मिर्च की खेती 0.300 हेक्टेयर में करते है। घरों में सब्जी के उपयोग के साथ उन्हें सालाना 16 हजार रूपए की आमदनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी फसलों से धान की अपेक्षा अधिक पैदावार एवं लाभ उन्हें हुआ है। वे बताते है कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारी किसानों को अपने निवास स्थान के आसपास की खाली भूमि का बाड़ी के लिए उपयोग करने के साथ-साथ सब्जियों के उत्पादन के लिए फसल चक्र अपनाना, जैविक खाद का अधिक से अधिक उपयोग करना जैसी महत्वपूर्ण सलाह देते है।  वे कहते हैं कि किसानों को धान की फसल के अलावा अपने खेतों में फल सब्जी की फसलें लेना चाहिए इससे उनकी अतिरिक्त एवं ज्यादा आमदनी होगी।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button