रायपुर में जारी है वैक्सीनेशन, 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए बनाए गए 8 केंद्र

रायपुर। राजधानी रायपुर में 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं।

राजधानी के शंकर नगर स्थित BTI मैदान में APL के लिए 210 लोगों को टीका लगाया जाना है।

इस सेंटर में अब तक 185 लोग टीका लगवा चुके हैं। BPL अंत्योदय कार्ड वाले वैक्सीनेशन के लिए रहे हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में आज से टीकाकरण अभियान किया जा रहा है। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष तक आयुवर्ग वालों को एक तिहाई अनुपात में टीका लगाया जा रहा है। वहीं आज पहले दिन राजधानी में भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है।

कई सेंटरों में टीकाकरण का कार्य समय से शुरू नहीं हो पाया । शहर के चंगोराभाठा में सुबह 7 बजे से लोग टीकाकरण के लिए पहुंचने शुरू हो गए। वहीं कई घंटे बीतने के बाद भी यहां टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया । जिसके चलते सेंटर में लोगों की लंबी लाइन लग गई है।

Share This Article
Leave a review