रायपुर में बड़ा सड़क हादसा : डिवाइडर पर चढ़कर पलटी यात्री बस, 12 लोग घायल

रायपुर, 25 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब रायपुर से महासमुंद जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं।


मंदिर हसौद थाना के सामने हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक CG 06 GK 6591 रायपुर से महासमुंद की ओर जा रही थी। मंदिर हसौद थाना के सामने अचानक चालक का नियंत्रण बस से हट गया, जिससे बस पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे पलट गई।


मौके पर मची अफरा-तफरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।


यातायात बाधित, क्रेन से हटाई गई बस

सड़क पर बस पलटने के कारण रायपुर-महासमुंद मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात को सुचारू किया।


घायलों की स्थिति की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों द्वारा घायलों की पहचान और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Back to top button