
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अछानक मौसम बदल गया है। रायपुर में दिन के एक बजे काले बादलों ने आसमान को ढ़क लिया।
कुछ देर तेज हवा चलने के साथ ही हल्की बारिश भी शुरु हो गई। राजधानी में बदले मौसम के मिजाज से लोगों को तेज तपन से राहत मिली है।
हालांकि कोरना संकट के बीच इस बदले मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।
बता दें कि मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट पहले ही जारी किया था।





