रायगढ़. जिला मुख्यालय से करीब ६० किलोमीटर दूर डोंगीपानी ऐसा गांव है। जहां राष्ट्रीय पर्व १५ अगस्त और २६ जनवरी को पूरी तमन्यता के साथ मनाई जाती है। यहां प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। झंडा फहराने की जिम्मेवारी घर के नारी शक्ति की होती है। निर्धारित समय में सभी अपने घर के बाहर लगे झंडे को फहराते हैं। पिछले करीब तीन साल से यह परंपरा चल रही है।
इस कार्य की शुरुआत यहां के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के समय बच्चे स्कूल नहीं आते थे। घरवाले भी भेजने से कतराते थे। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रीय पर्व आने से कुछ दिन पहले ही गांव के लोगों की बैठक गांव में ही की। वहीं राष्ट्रीय पर्व के महत्व को समझाया। साथ ही प्रत्येक घरों में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने की बात कही। इसे गांव के लोगों ने भी सहर्ष स्वीकार किया। तब से इस गांव में १६ जनवरी और १५ अगस्त का पर्व अन्य सभी पर्वों के सामने बौना हो गया। गांव के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे राष्ट्रीय पर्व की तैयारी एक दिन पहले ही कर लेते हैं। सुबह निर्धारित समय में घर की महिलाएं झंडा फहराती है।
उत्सव का रहता है माहौल

राष्ट्रीय पर्व में पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहता है। कई लोग तो झंडा के नीचे रंगोली बनाते हैं। वहीं गांव को भी सजाया जाता है। सुबह परिवार के बड़ों के साथ बच्चे झंडा फहराने के लिए घर के बाहर आ जाते हैं। झंडा फहराने के बाद शहीदों को याद करते हुए नारे लगाते हैं।
नहीं छूटती कोई भी गली
डोंगीपानी गांव बारादावन ग्राम पंचायत का आश्रत गांव है। इस गांव में करीब ४५ से ५० परिवार ही रहते हैं। सभी परिवार राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। घर के बाहर झंडा फहराने के साथ प्रत्येक लोगों के पास छोटा-छोटा झंडा भी होता है।
वर्सन
पिछले करीब तीन वर्षों से यह कार्य किया जा रहा है। गांव के प्रत्येक घरों की महिलाएं राष्ट्रीय पर्व के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। दिन भर गांव में उत्साह का आलम रहता है।
शशि कुमार बैरागी, शिक्षक, प्राथमिक शाला डोंगीपानी
Read Next
20 hours ago
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के चित्रदत्त दुबे जिला संयोजक बने
22 hours ago
शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका का अपहरण कर, शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…. भेजा जेल
22 hours ago
अवैध परिवहन पर राजसात किए गए 16 वाहनों की नीलामी 4 सितंबर को होगी
23 hours ago
धरमजयगढ़ के धनपुरी गांव में हाथी का हाहाकार, ग्रामीण के आशियाना कों किया चकनाचूर
1 day ago
खरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास अपराध में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
1 day ago
राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह पुरुस्कार से आजाक थाना को किया गया पुरुस्कृत
1 day ago
कैट ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा
2 days ago
आंगनबाड़ी भवन तोड़फोड़ प्रकरण में एक और गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
2 days ago
आशाओं को पंख : एनटीपीसी लारा ने छपोरा के बच्चों के सपनों को दी नई उड़ान
2 days ago
एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाएं ठप – सरकार जिम्मेदार
Back to top button