राष्ट्रीय पुलिस पदक से सम्मानित एसपी शशिमोहन सिंह से यादव महासभा ने की मुलाकात, नशामुक्ति और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुई चर्चा

रायगढ़, 23 अगस्त 2026। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय पुलिस पदक से सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस सेवा में उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान नशामुक्ति अभियान और रायगढ़ की यातायात व्यवस्था सहित शहर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। महासभा के प्रतिनिधियों ने इन विषयों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक पहल को एसपी के समक्ष रखा। एसपी शशिमोहन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एसडी यादव, प्रदेश सचिव गणेश यादव, जिला उपाध्यक्ष कानू राम यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंकजलता यादव, लीगल सेल से अधिवक्ता महेंद्र सिंह यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पप्पू यादव सहित भावना यादव, सुषमा यादव, हिना यादव और प्रियंका यादव मौजूद रहीं।

यह प्रेस विज्ञप्ति अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव गणेश यादव द्वारा जारी की गई।

Back to top button