राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच,द्वारा एक देश, एक कानून पर आयोजित की गई संगोष्ठी कार्यक्रम

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच, बिलासपुर इकाई द्वारा एक देश, एक कानून पर आयोजित की गई संगोष्ठी*
बिलासपुर = यूनिफार्म सिविल कोड पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच, बिलासपुर इकाई द्वारा लायंस क्लब बिलासपुर में आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गोलोक बेहारी राय मुख्य अतिथि, एवं डा. वर्णिका शर्मा, पूर्णेंदु कुमार भट्ट, संचालक, भट्ट करियर शेपर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके द्वारा अपने संबोधन में  कहा कि हमारी पहचान हमारी राष्ट्रीयता से होती है। एक देश एक कानून प्रत्येक धर्म का सम्मान, सभी के प्रति प्रेम भाईचारा लाएगा। लिंग भेद दूर करेगा, धर्मांतरण को रोकेगा, शोषण मुक्त और दंगा मुक्त भारत के निर्माण में सहायक बनेगा। देश से नफरत खत्म होगा, प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। हमारे देश को आर्यावर्त, हिन्दुस्तान, भारत, इंडिया आदि अनेक नाम से जाना जाता है। हमारी पहचान हमारे देश और कर्म से होनी चाहिए न कि धर्म, जाति, भाषा या लिंग से। यही हमें विश्व गुरु बनाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब एक देश, एक कानून यानी देश में रहने वाले सभी नागरिकों (हर धर्म, जाति, लिंग के लोग) के लिए एक कानून होना चाहिए। अगर सिविल कोड लागू होता है तो विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे तमाम विषयों में नागरिकों के लिए एक से कानून होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता गौरव सिंघल, सूर्यकांत पांडे, प्रोफेसर युकाक्षी मैनी, हितेश तिवारी सहित, विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों समेत समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button