अन्यन्यूज़

रिटायर्ड IPS दिनेश शर्मा ने खुद को मारी गोली, मौके से मिला सुसाइड नोट, आत्महत्या की ये वजह आई सामने

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के गोमतीनगर इलाके में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी दिनेश शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। विशाल खंड स्थित अपने आवास पर दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवॉल्‍वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। दिनेश शर्मा डीजी पद रह चुके थे।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जानकारी के मुताबिक 73 साल के दिनेश शर्मा अपनी पत्‍नी और दो बच्‍चों के साथ विशाल खंड में रहते थे। वो काफी महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के ही एक अस्‍पताल में चल रहा था। बीमारी के चलते वो डिप्रेशन में रहते थे।

पुलिस ने बताया कि सुबह के वक्‍त दिनेश शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन कमरें में पहुंचे तो देखा खून से लथपथ दिनेश शर्मा जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। आत्महत्‍या की कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पारिवारिक कारण या बीमारी इसकी वजह हो सकती है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button