CG Accident:- सड़क हादसे में सिर फटा और चल गई मैकेनिक की जान…

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर ट्रेलर चालक ने बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तलदेवारी गांव में ऑटो रिपेयरिंग शॉप चलाने वाला श्याम साहू (28) गुरुवार को शिवरीनारायण गया हुआ था। वहां से ऑटो पार्ट्स लेकर वो वापस अपनी दुकान तलदेवारी आ रहा था। तभी बिर्रा-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर उसकी बाइक को सामने से ट्रेलर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रेलर (क्रमांक NL04D7433) को छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button