
रूबी मानिक को पीएचडी उपाधि मिलने पर वाइस चांसलर ने किया सम्मानित….
घरघोड़ा उत्तम मेमोरियल कॉलेज रायगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद नंदकुमार विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर विशिष्ट अतिथि बिहाफऑफ जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायगढ़ जिला नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति एवं महतारी दुलारी योजना एस .के. करण ,एस.डी. पंडा प्राचार्य गहिरा , अक्षय कुमार सतपति प्राचार्य अभिनव विद्या मंदिर पुसौर उत्तम मेमोरियल कॉलेज के डायरेक्टर गौतम चौधरी सभी की गरिमामय उपस्थिति में जिले के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया इसी क्रम में वाइस चांसलर ने रूबी मानिक को रायगढ़ जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत किशोरियों के सशक्तिकरण का उनके सामाजिक आर्थिक स्तर पर प्रभाव के संदर्भ में शोध पर अध्ययन कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित किया। रूबी मानिक ने कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर से डॉक्टर ऑफ फ्लोशपी की उपाधि प्राप्त कर पूरे रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया है। डॉ रूबी मानिक ने कहा बालिका शिक्षा को नारी के सामाजिक आर्थिक एवं सर्वांगीण सशक्तिकरण के पर्याय के रूप में देखना होगा तभी नारी का सर्वांगीण विकास संभव होगा। अपनी उपाधि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में रूबी मानिक के पति को भी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 10 वीं रैंक हासिल करने पर वाइस चांसलर ने किया सम्मानित। इस अवसर पर उत्तम मेमोरियल कॉलेज के डायरेक्टर गौतम चौधरी, विहाफ ऑफ जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायगढ़ जिला नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति )एस के करण एवं सभी विशिष्ट अतिथियों ने डॉक्टर रूबी मानिक एवं उनके पति को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।