छत्तीसगढ़देश विदेश

रेणु जोगी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री अजीत जोगी के धर्म पत्नी श्रीमती रेणु जोगी का जन्मदिन सादगी पूर्ण ढंग से स्थानीय बाल सदन में सेवा दिवस के नाम पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जे द्वारा फल वितरण कर मनाया गया इस अवसर पर जनता कांग्रेस जे के जिला अध्यक्ष (शहर) आशीष उपाध्याय ने बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अमित जोगी ने प्रदेश के सभी जिलों के ब्लाक/मोर्चा/विभाग अध्यक्षयो को निर्देशित किया था कि 27 अक्टूबर को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व कोटा विधायक रेणु जोगी जी के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में अनाथ, मरीजों के साथ मनाया जाए एवं जनता कांग्रेस जे के जिला उपाध्यक्ष श्री प्रिंकल दास ने बताया कि आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्षा के जन्मदिवस पर जिला टीम द्वारा स्थानीय बाल सदन में 71 वे जन्मदिवस पर 71 दर्जन केला व फल वितरण किया गया इस अवसर परपार्टी के लोकसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष प्रिंकल दास,जिला सचिव तुलाराम देवांगन, कोषाध्यक्ष अंजना बंजारे,अजीत जोगी महिला मोर्चा अध्यक्ष पायल राजपूत,अजीत जोगी युवा मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण जय सोनी ,जमुना देवांगन,निशा सिसोदिया, श्रवण सिदार,रायगढ़ ब्लाक अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष रविरंजन विश्वकर्मा,अमन ठाकुर, अजीत जोगी युवा मोर्चा तमनार ब्लाक अध्यक्ष दीपक बेहरा, मोहन सिंह,परमजीत सिंह,बॉबी घई कन्ह्या सिदार सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे*!

Show More
Back to top button