रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 14 जुलाई को

आप की आवाज
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के नयी  कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 14 जुलाई को
होटल श्रेष्ठा में नयी  कार्यकारिणी  लेगी सेवा का शपथ
रायगढ़ – रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की नयी  कार्यकारिणी  की चयन प्रक्रिया गत दिनों पूरी कर ली गयी, जिसमें वर्ष 2022 – 23 के लिए क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विजय अग्रवाल (एन.आर.), सचिव रोटेरियन मनोज अग्रवाल (कम्युनिकेशन) व रोटेरियन मयंक केडिया को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त क्लब के माध्यम से वर्ष 2022-23 के लिए अन्य पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। क्लब के चयनित पदाधिकारी एक भव्य समारोह में पूरे वर्ष के सेवा गतिविधियों के लिए आज 14 जुलाई को होटल श्रेष्ठ में शपथ लेंगे।
* उक्त समारोह जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन शशांक रस्तोगी के मुख्य आतिथ्य और डीजीई रोटेरियन मनजीत अरोड़ा तथा ए.जी. रोटेरियन इरफान बुखारी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया है। जिसमें वर्ष 2021-22 के अध्यक्ष रोटेरियन हितेश सुनालिया और सचिव रोटेरियन संदीप अग्रवाल के पदभार का हस्तांतरण अतिथियों द्वारा कराया जाएगा। साथ ही सेवा कार्यों को निष्ठापूर्वक निर्वहन हेतु नयी कार्यकारिणी को अतिथियों द्वारा शपथ दिलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button