लड़ते-लड़ते बालकनी से नीचे गिरा कपल

नई दिल्ली :  एक कपल आपस में भिड़ने के बाद 25 फीट बालकनी की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे फुटपाथ पर गिर गया। साथ ही घटना का वीडियो सामने आया है।फुटेज में 35 वर्षीय ओल्गा वोल्कोवा और येवगेनी कार्लागिन को लड़ाई करते हुए देखा जा सकता है।

शनिवार सुबह रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में अपने घर की तीसरी मंजिल की बालकनी पर ल्गा वोल्कोवा और येवगेनी कार्लागि को लड़ते हुए देखा जा सकता है। कपल बहस के दौरान बालकनी की रेलिंग से टकरा गया। यह वीडियो हाल ही में तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन यह करीब तीन साल पहले की घटना है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कपल को “गंभीर” चोट लगी है। दोनों के पैर और हाथ टूट गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button