छत्तीसगढ़
लवन में सामुदायिक भवन भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न, विधायक संदीप साहू ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर दिया जोर

बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
नगर पंचायत लवन के वार्ड क्रमांक 15 (खम्हरिया) में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को शाम 6.30 बजे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप साहू मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद श्रीमती गंगेश्रीमहेश कुर्रे ने की।
इस अवसर पर विधायक संदीप साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर तरीके से कराया जाना चाहिए, ताकि यह समाज के लोगों के लिए उपयोगी साबित हो। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन समाज के विभिन्न आयोजनों, बैठकों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान होगा। इसका लाभ समाज के सभी लोगों को मिलेगा तथा सामाजिक एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत पूर्व पार्षद अजय ताम्रकार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन के गुरुदयाल यादव, (अध्यक्ष ) एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल रामा कुर्रे , मृत्युंजय पाण्डेय (पार्षद) बिरेंद्र बहादुर कुर्रे, देवीलाल बार्वे, प्रताप डहरिया, सतीश पांडेय, क्रांति मनहरे, अयोध्या जायसवाल (पार्षद) सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 1 से 14 के पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया था। अतिथियों ने सामुदायिक भवन निर्माण को वार्डवासियों एवं समाज के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
