होली से पहले रायगढ़ पुलिस की सख्ती, 40 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए

रायगढ़। आगामी होली पर्व को देखते हुए जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के दिशा-निर्देशन में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, तेज रफ्तार और फर्राटेदार ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

[img-slider id="274450"]

इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक Mayank Mishra के नेतृत्व में कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

40 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए

कार्रवाई के दौरान 40 नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। सभी के अभिभावकों को थाने बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रत्येक पर 1000-1000 रुपये का चालान किया गया। साथ ही अभिभावकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा ऐसा पाए जाने पर वाहन जब्त करने के साथ उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार और मॉडिफाइड सायलेंसर पर भी कार्रवाई

एसएसपी के निर्देशन और एडिशनल एसपी Anil Soni के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा एवं यातायात डीएसपी Uttam Pratap Singh के नेतृत्व में शहर में बाइकर गैंग, तेज गति से वाहन चलाने वालों और मॉडिफाइड सायलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button