
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। तमनार ब्लॉक के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रखर व्यक्तित्व डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र और पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए थे प्रसिद्ध
डॉ. पटनायक लंबे समय से दैनिक “रायगढ़ अंचल” से जुड़े हुए थे। वे अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सामाजिक सरोकारों से गहरा जुड़ाव
वे केवल पत्रकार ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पित एक जागरूक व्यक्तित्व थे। उनकी लेखनी में सच्चाई और जनहित की स्पष्ट झलक दिखाई देती थी। सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे सभी वर्गों में सम्मानित थे।
पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति
उनके निधन से पत्रकारिता, सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है। क्षेत्र के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 2 बजे रायगढ़ सर्किट हाउस स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।


