विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आज करेंगे घेराव और पुतला दहन

1 Min Read

जूनियर इंजीनियर के ऊपर
दुर्व्यवहार और मनमानी का आरोप

भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज गरियाबंद

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के पहल पर आमजन एवं उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए तथा जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार करना एवं आम जनों के कार्यों में अतिरिक्त राशि लेन देन सहित अन्य कार्यों में मनमानी को देखते हुए कौनदकेरा विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध एक दिवसीय कार्यालय घेराव एवं पुतला दहन आज मंगलवार 22 फरवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेंगे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने बताया कि कौनकेरा विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार और आम जनता बहुत परेशान है इसको देखते हुए जे ई को बर्खास्त करने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा विद्युत कार्यालय को भी पत्र लिखा गया है पर आज पर्यंत तक कोई कार्यवाही नहीं हुई उसको देखते हुए एक दिवसीय कौदकेरा विद्युत कार्यालय का घेराव एवं पुतला दहन किया जाना है

आपको बता दें कि कनिष्ठ यंत्री कार्यालय कौंद केरा में पदस्थ जूनियर इंजीनियर लोकेश ठाकुर के मनमानी से क्षेत्र की आम जनता खासे परेशान हैं वहीं उक्त जूनियर इंजीनियर द्वारा शासन के सारे नियमों के विपरीत अवैध कनेक्शन देकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है

Share This Article
Leave a Comment