विधायक चक्रधर सिंह के मार्गदर्शन में शुरू हुआ भारत जोड़ो पद यात्रा, कांग्रेस की महिला नेत्रियां भी गांव गांव जाकर कर रही पदयात्रा

लेलुंगा ।। राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहे भारत जोड़ो पदयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा के नेतृत्व में पूरे विकासखंड क्षेत्र के सभी बूथों में भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जाना है इसी कड़ी में गुरुवार को विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बगुडेगा से भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। भारत जोड़ो पदयात्रा बगुडेगा से शुरू की गई जिसमें पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए भेडीमुड़ा,पतरा पारा,सराई मुडा राजगांव,चोरगा बैंगिन झरिया आदि गांव में झंडा बैनर के नारेबाजी करते हुए साथ पदयात्रा किया गया।वही पदयात्रा के दौरान महिला नेत्री भी गांव की गलियों में घूम घूम कर राहुल गांधी की संदेश को आम जन तक पहुंचा रहे हैं। पदयात्रा के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल जिला पंचायत सभापति यशोमती सिदार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यावती कुंजबिहारी सिदार,जनपद अध्यक्ष किरण पैकरा, बीडीसी विमला खलखो, ब्लॉक उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बेहरा, राजीव गांधी मितान क्लब समन्वयक वीरेंद्र शाह, प्रमोद प्रधान,हेमानंद गुप्ता, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अंतोयादव, कृष्ण चंद्र पटेल, सरपंच निर्मल कुजुर, विनय प्रकाश, नरेंद्र दीवान, जुगल किशोर, रवि धन राठिया, नैमी कुजूर, मीना सोनी आदि के साथ विभिन्न गांवो के भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button