अन्यन्यूज़

Viral News: सफारी के बोनट पर बैठकर रील बनाना दुल्हन को पड़ा महंगा, 15500 रुपये का चालान कटने के बाद निकली हेकड़ी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

प्रयागराज: प्रयागराज से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहाँ एक दुल्हन को सफारी की बोनट पर बैठकर रील बनाना महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार का 15,500 रुपये का चालान काटा है।

सिविल लाइंस स्थित ब्राइडल स्टूडियो में मेकअप कराने के बाद एक दुल्हन रील बनाने के लिए पत्थर गिरजाघर पर पहुंच गई। टाटा सफारी कार के बोनट पर बैठकर उसने रील बनवाई। इसके बाद बिना हेलमेट लगाए स्कूटी चलाकर भी रील बनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उसे देखने के लिए जुटी रही। यह नजारा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने सफारी के बोनट पर बैठकर रील बनाने पर 15,500 रुपये और बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने पर 1500 रुपये का चालान काटा है। बताया जाता है कि टाटा सफारी जिले के शंकरगढ़ के सौरभ कुमार के नाम पर परिवहन विभाग में पंजीकृत है। बोनट पर बैठकर रील बनाने वाली युवती का नाम वर्णिका चौधरी है जो अल्लापुर की रहने वाली है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button