विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के तहत जुड़ने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रा जीतने का सुनहरा अवसर
जशपुरनगर 29 नवम्बर 2021/
[img-slider id="274450"]
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसका लकी ड्रा राज्य स्तर पर निकाला जाएगा।अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक जिले के एक नए मतदाता का लकी ड्रा में चयन किया जाएगा तथा चयनित मतदाता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इस विशेष अभियान का हिस्सा बनाने हेतु अपील करते हुए कहा है कि मतदाता अपने निकटतम मतदान केन्द्र पर या ऑनलाईन फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता बनने वाले मतदाताओं को लकी ड्रा प्रतियोगिता में विजेता बनने का सम्मान प्रदान किया जाएगा।



