न्यूज़रायगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस : हमारी पृथ्वी, हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधा लगाने जनसामान्य से अपील

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग कम करने स्वास्थ्य अधिकारी ने की अपील
रायगढ़, 2 जून 2023/ प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। विश्व पर्यावरण दिवस जिसका थीम बीट प्लास्टिक पाल्यूशन है के अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर द्वारा हमारी पृथ्वी, हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत लोगों से अपील की है कि प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग कम करें। गर्म भोजन के लिए पालीथीन/प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करें। बाजार जाने पर सामान लाने हेतु कपड़े का थैला लेकर जाए। कागज का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। पानी व्यर्थ न बहायें, भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग लगवाये। गीला कचरा को खाद बनाकर इस्तेमाल करें। अनावश्यक बिजली की खपत को कम करने के लिए स्विच ऑफ नीति अपनाये प्राकृतिक बिजली और वायु संचार का अधिकतम उपयोग करें। अधिक से अधिक पौधा लगाये और वृक्ष की देखभाल करें एवं उसे काटे नहीं।  

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button