
रायपुर।रायगढ़:आपकी आवाज: पिछली कांग्रेस की सरकार में आवारा पशु एवं जानवरों से सड़क पर हो रहे दुर्घटना से बचने के लिए धूमधाम एवं प्रचार प्रसार से गोठान नामक योजना प्रारंभ किया गया था जिसमें यह कहा गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास योजनाओं में से एक है लेकिन जैसे-जैसे सरकार के 5 साल पूरे होते गए वैसे वैसे की योजना दम तोड़ती गई कांग्रेस के सत्ता जाने के बाद भाजपा के सरकार में कयास लगाया जा रहा था की सरकार गोठनों को फिर से प्रारम्भ करेगी या फिर हमेशा के लिए जनता के करोड़ो रुपए की लागत से बनाया गया गोठान बद या बर्बाद हो जाएगा
लेकिन भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में गोठानों को बंद कर गोवंश संरक्षण के लिए सरकार की नई योजना शुरू हो रही है। गायों की देखरेख सुव्यवस्थित करने के लिए हर ब्लॉक में बनेंगे गोधाम बनेंगे बलौदाबाजार में इसके लिए एक बैठक भी हुई ये बैठक छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने ली उन्होंने इस बार में विस्तार से पूरी जानकारी दी।
लगभग 200 गायों के रखने की जाएगी व्यवस्था
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने आपकी आवाज से बातजीत करते हुए कहा है कि गोठान योजना के स्थान पर अब राज्य सरकार “गौधाम योजना” शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में 10-10 स्थानों पर गोधाम बनाए जाएंगे,जहां लगभग दो-दो सौ गायों को रखने की व्यवस्था होगी।
घटती संख्या चिंता का विषय
उन्होंने कहा कि गौवंश की घटती संख्या चिंता का विषय है। गौ को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा प्राप्त है और उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा। पटेल ने कहा कि गौवंश को “चलता फिरता रसायन शास्त्र” कहा जा सकता है। क्योंकि गोबर और गोमूत्र में औषधीय गुण होते हैं जो कई गंभीर बीमारियों के उपचार में सहायक हैं। बैठक में उन्होंने निराश्रित गोवंश के सर्वे, उनकी संख्या संकलन और बारिश के मौसम में सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थलों की पहचान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को अवैध रूप से गोवंश के परिवहन पर कड़ी निगरानी और संबंधितों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गौ तस्करी करने वाले पर कड़ाई से हो कानून का पालन: श्री पटेल ने आपकी आवाज से बात करते हुए बताया कि गौ तस्करी रोकने एवं शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी करवाई के लिए पुरे भारत में सबसे अच्छा कानून छत्तीसगढ़ के हैं लेकिन गौ तस्करी के लिए बने कानून का ज्यादा ज्ञान नहीं होने के कारण सही तरिके से पालन नहीं हो पा रहा है मैं जिस जिस जिले जा रहा हूँ गौ तस्करी से जुड़े कानूनी बुक वहा के आला अधिकारीयों को देते जा रहा हैं
खरीद पारो पर क्या कहा श्री पटेल ने: गैस सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि जानवरों की खरीद परोख के लिए या इससे जुड़े लोगों के लिए सरकार 3 साल का लाइसेंस देती है इसके अलावा अनुज्ञा पत्र लगता है नियम में संशोधन के बाद अब जानवरों की खरीद परोख ले जाने लाने के लिए कलेक्टर की सहमति पत्र अगर एक दिन के लिए हैं तों एक दिन के लिए मान्य होगा साथ ही साथ पशु चिकित्सा का मेडिकल रिपोर्ट होना अनिवार्य हैं




