संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 4 मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर आसपास सनसनी जूटमिल क्षेत्र की घटना
रायगढ़। एक और देशभर में पक्षियों में बर्ड फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी फैली हुई है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के बालौद 210 मुर्गी के मारे जाने की खबर आई थी। बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वही आज रायगढ़ के जूट मिल क्षेत्र के अंतर्गत 4 मुर्गियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
शनिवार की सुबह जूट मिल मिट्ठूमुड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ममता सर्विस सेंटर के पास वीरेंद्र सिंह ने 4 मुर्गियों को पाला था। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रात को उन मुर्गियों को दाना पानी दिया गया था, तब तक सब कुछ ठीक था। लेकिन सुबह तड़के इनकी आवाज नहीं आई। जाकर देखने पर पता चला चारों मुर्गियां मृत पाई गई। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग को सूचित किया गया है।
उनकी मौत बर्ड फ्लू के कारण से हुई या फिर किसी और वजह से यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल 4 मुर्गियों की मौत से आसपास बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर आसपास सनसनी मची हुई है।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बर्ड फ्लू जैसी बिमारी फैलने की आशंका को लेकर रायगढ़ में भी अहतियात बरतते हुए तत्काल इस पर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई और 74 पक्षियों का सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें से 54 का रिपोर्ट निगेटिव आया है और अब तक रायगढ़ में बर्ड फ्लू का कोई लक्षण नहीं मिला है। जल्द ही शेष रिपोर्ट भी विभाग को मिल जाएगा। फिलहाल विभाग अलर्ट है।