न्यूज़

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पी.व्ही.06 कमलपुर  में प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया है

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-16.6.22

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पी.व्ही.06 कमलपुर  में प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया है

पखांजूर–
शासकीय प्राथमिक  एवं पूर्व माध्यमिक शाला पी.व्ही.06 कमलपुर  में प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया है।नए बच्चों का स्वागत पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर किया गया।इस कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक बलिराम सलाम, पूर्णिमा परिहार, शिक्षक गणेश दास शाला प्रबंधन समिति पी.व्ही.06 कमलपुर  के अध्यक्ष श्रीदाम मंडल,संजीव सिंह,सदस्य प्रतिमा मंडल, शिप्रा सिंह,सुष्मिता मंडल उपस्थित थे।
इस प्रवेश उत्सव में बच्चों को के द्वारा कविता, एवं गाना गाया गया।नए बच्चों  के द्वारा पंछी जानवरों के आवाज की नकल की प्रस्तुति दी गई।बच्चों ने पहले दिन से ही स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ खेल खेला एवं भोजन किया।
बच्चो के साथ शिक्षकगण भी इस प्रवेश उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

शिक्षक गणेश दास ने कहा, एक लंबे समय के बाद स्कूलों में बच्चों को वापस देखकर अच्छा लग रहा है। बच्चे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, बच्चे अभी भी सुरक्षा मानदंडों के साथ स्कूल में वापस आने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, लेकिन अपने दोस्तों से मिलकर बहुत खुश हैं !

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button