शासकीय हाईस्कूल चिरपोटा में संस्कृत भाषा सप्ताह मनाया
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
शासकीय हाईस्कूल चिरपोटा में 25 अगस्त को संस्कृत भाषा सप्ताह का आयोजन किया गया। संस्कृत भाषा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूपाल वर्मा गुनीराम वर्मा द्वारा शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सरस्वती माता की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत सप्ताह में गीत कविता भाषण की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि भूपाल वर्मा ने कहा कि महाकवि कालिदास की रचनाएं साहित्यिक समृद्धि की परिचायक हैं। व्याख्याता कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि संस्कृत भारतीय भाषाओं की जननी और ज्ञान की भाषा है। संस्कृत सभी वेदों से जुड़े ज्ञान को भी सामने लाती है। मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों के द्वारा संस्कृत भाषा में विभिन्न फलों सब्जियों पत्तों फूलों का नामकरण कर सजाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार सोनवानी शिक्षक कृष्णकुमार वर्मा,जीवनलाल रजक,प्रकाश कुमार पटेल, दिलेश कुमार फेकर,शिक्षिका कृष्णा पाण्डेय,ऋचा तिवारी सहित स्कूली छात्र छात्राए प्रमुख रूप से उपस्थित थे।











