सड़को पर मवेशियों का जमावड़ा, हर दिन बनी रहती है दुर्घटना की आशंका
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
नेशनल हाईवे 130 बि में आए दिन मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके चलते वाहन चालको सहित राहगीरों को काफी परेशानिया हो रही है। वहीं हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मुख्य मार्गो पर घुमते पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है। एक ओर सड़को पर कही बैठी हुई तो कही विचरती हुई दिखाई देती है तो कही सांड आपस में लड़ते झगड़ते हुए धमाल मचाए रहते है। इस प्रकार वाहनों में आने जाने वालों के साथ ही पैदल आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन आवारा पशुओं का जमावड़ा होने से हर वक्त दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। मवेशियों के अचानक सामने आ जाने के कारण वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठते है ओर फिर दुर्घटना होने में देर नही लगती।
पूर्ववर्ती सरकार का रोका छेका अभियान फ्लाप
सरकार बदलते ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का महत्वकांक्षी योजना रोका छेका अभियान फिलहाल बंद नजर आ रही है। गौठानों का हाल बेहाल हो गया है। सड़को पर आवारा मवेशियां विचरण कर रही है। वही, धान की फसल को भी आवारा मवेशी चट कर रहे है। पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा बनाई गई महत्वकाक्षी योंजना जो लाखो, करोड़ो रूपयो की लागत से गौठान का निर्माण कराया गया था। फिलहाल योजना बंद होने से एक भी मवेशी गौठानों में नजर नहीं आ रहे है। वर्तमान भाजपा सरकार को इस ओर विशेष पहल करने की आवश्यकता है। जिससे किसानों की फसल व मुख्य मार्गो से आवारा पशुओं का डेरा हट सके।










