सड़क किनारे छोड़ी गई मिट्टी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब, हादसों का बढ़ा खतरा
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
सड़क किनारे गीली मिट्टी या कीचड़ फैलने से टायरों की पकड़ कमजोर हो जाती है, जिससे दोपहिया और चार पहिया वाहनों के फिसलने और सड़क हादसे होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे ही स्थिति लवन मुख्य सड़क मार्ग स्थानीय हीरो शोरूम के सामने व आसपास में फैली गीली मिट्टी की वजह से हादसा होने की संभावना काफी बढ़ गई है। बारिश होने पर यह मिट्टी सड़को पर फैलेगी जिससे स्थानीय राहगीर गिरकर चोंटिल होने की संभावना बन सकती है। रात के समय यह काली मिट्टी कीचड़ बनकर सड़क पर फैलने पर वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर सकते है। रात के समय मिट्टी का यह दलदल दूर से नजर नहीं आने पर हादसे होने की संभावनाएं बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होने पर यह मिट्टी गीली होकर सड़क पर फैल रही है, लेकिन इसे हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क पर फैली मिट्टी से दोपहिया वाहन चालको, ऑटो चालको के लिए फिसलन की स्थिति पैदा हो रही है। कई लोग संतुलन बिगड़ने के कारण गिर चूके है। वर्तमान में रूक-रूककर धीमी हल्की बारिश समय-समय पर हो रही है, इस बारिश से सड़क में फैले कीचड़ की वजह से हादसा होने की संभावना बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क किनारे जमा मिट्टी को तत्काल हटाया जाए और प्रभावित मार्ग की सफाई कराई जावे जिससे बरसात के दौरान फिसलन से हाने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। लोगों ने जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द समाधान करने की अपील की है।










