शिव शक्ति प्लांट के श्रमिकों ने श्रम विभाग से लगाई गुहार, न्यूनतम वेतन, ईएसआई-पीएफ, सेफ्टी किट और साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलने का आरोप

रायगढ़ जिले के शिव शक्ति प्लांट में कार्यरत श्रमिकों ने श्रम पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किए जाने की शिकायत की है। श्रमिकों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से प्लांट में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित न्यूनतम वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी किट) भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

[img-slider id="274450"]

आवेदन में श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें ईएसआई, पीएफ सहित अन्य वैधानिक सुविधाओं का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। साथ ही उनसे लंबे समय तक काम कराया जाता है, लेकिन सप्ताह में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिलता। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी समस्याओं और मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखा, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

श्रमिकों ने श्रम विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने, न्यूनतम वेतन, ईएसआई-पीएफ, सुरक्षा उपकरण, साप्ताहिक अवकाश तथा श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Back to top button