‘शैतानी आत्मा’ का इलाज करने के नाम पर 100 हिन्दुओं को बना डाला ईसाई.., यूपी में 3 गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर और आजमगढ़ जिलों ने ईसाई धर्मान्तरण के आरोपितों पर बड़ा एक्शन लिया है। सहारनपुर में 2 और आज़मगढ़ में 1 आरोपित को अरेस्ट किया गया है। दोनों ही जिलों में हिन्दू संगठनों ने आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की माँग की है। दोनों स्थानों पर भोले-भाले ग्रामीणों को प्रार्थना के नाम पर इकठ्ठा कर के उनके धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनाने की कोशिश की जा रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहला मामला आज़मगढ़ जिले से रविवार (29 मई, 2022) को सामने आया। यहाँ कंधरापुर इलाके में शैतानी आत्मा के इलाज के नाम पर मोहरिल नामक एक आरोपित लोगों को इकठ्ठा करता था। बताया जा रहा है कि मोहरिल अब तक करीब 100 लोगों को ईसाई बना चुका है। इसके लिए वो एक घर में बाकायदा पोस्टर-बैनर लगा कर सभाएँ करता था। घटना के दिन जब हिन्दू संगठन इस शिकायत पर मौके पर पहुँचे तो दर्जनों लोग हाथों में धार्मिक पुस्तक ले कर प्रार्थना करते दिखाई दिए। पूछने पर मोहरिल ने इसे चंगाई सभा करार दिया।

जब हिन्दू संगठन के लोग मोहरिल से बहस कर रहे थे, इसी बीच वहाँ आईं कुछ लड़कियाँ हिन्दू संगठन के ही लोगों से झगड़ने लगीं। आख़िरकार मोहरिल का आयोजन बगैर प्रशासनिक अनुमति के पाया गया। विवाद के बीच पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मोहरिल को अरेस्ट कर लिया। आजमगढ़ के SP सिटी के अनुसार, मोहरिल पर धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सहारनपुर में भी धर्मान्तरण का खेल :-

वहीं सहारनपुर जिले के बेहट थानाक्षेत्र में धर्मान्तरण की कोशिश में 2 आरोपितों को अरेस्ट किया गया है। SSP सहारनपुर IPS आकाश तोमर ने बताया कि, ‘रविवार (29 म,ई 2022) को अरेस्ट किए गए लोगों के नाम अजय और अनिल हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही ईसाई बने  हैं। साथ ही ये दूसरे लोगों को भी ईसाई बनने के लिए उकसा रहे थे। इसके लिए वो तमाम तरह के लालच भी दे रहे थे। कुछ लोगों ने इस संबंध में शिकायत दी थी, जो जाँच में सही पाई गई। अब इस केस में इन दोनों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपितों पर धर्मान्तरण विरोधी कानून व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।’

Share This Article
Leave a review