न्यूज़रायगढ़शिक्षा

श्रम निरीक्षक और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा संपन्न

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आरक्षण पर फैसला आने के बाद भूपेश सरकार प्रदेश के बेरोजगारों के लिए लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है । इसी कड़ी में पिछले सप्ताह हजारों पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी और आज शनिवार को नर्सिंग और श्रम निरीक्षक की परीक्षाएं आयोजित की गई ।

व्यापम की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई ,जिसमे प्रथम पाली में बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा हुई जिसके लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए । जिसमें लगभग तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षा सुबह 10बजे से 12:15 बजे तक संचालित हुई, वही दूसरी पाली में श्रम निरीक्षक के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, इसके लिए 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए , जिसमें लगभग 17 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया ,जिसकी दूसरी पाली दोपहर 2बजे से 5:15 बजे तक संचालित हुई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई । जिसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी सामने नही आई । परीक्षा केंद्रों के निरीक्षक केंद्र की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए ,वहीं परीक्षार्थी भी परीक्षा में आए हुए प्रश्न पत्र से खुश नजर आए ।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button