भाजपा नेता की लग्जरी गाड़ी बेकाबू किसानों के ऊपर चढ़ाई गाड़ी हादसे में छः किसानों की मौत अन्य किसान घायल

भगवन्त यादव की रिपोर्ट
यूपी के लखीमपुर-खीरी में भाजपा नेताऔर किसानो मे हादसे से झड़प बताते चले कि
बनबीरपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से पहले बड़ा बवाल हो गया। तिकुनिया में उपमुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े किसानों की बीजेपी नेताओं से झड़प हो गई। आरोप है कि इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बीजेपी नेताओं में से ही किसी ने गाड़ी चढ़ा दी जिसमें कई किसान घायल हुए हैं। गाड़ी चढ़ाने के बाद आक्रोशित किसानों ने गाड़ियों में आग लगा दी।डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े थे किसान
रविवार को लखीमपुर-खीरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का कार्यक्रम था। केशव प्रसाद मौर्य को लखीमपुर-खीरी में कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना था। इसके बाद उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के पैतृक गांव बनबीरपुर भी जाना था। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर किसान नेता काले झंडे दिखाने के लिए इकट्ठा हुए थे। हालांकि केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले ही कुछ बीजेपी नेताओं और किसानों में बवाल हो गया। जानकारी के मुताबिक, मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे 6 लोगों की मौत के साथ में कई किसान घायल हुए हैं। घटना में मरने वाले में मृतकों की संख्या हुए 6 डीएम अर्जुन कुमार चौरसिया ने की पुष्टि की।किसानों ने लगाई कई गाड़ियों में आग, लखनऊ से अधिकारी रवानाइस हरकत से गुस्साए किसानों ने वहां खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी। मौके पर बवाल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएम और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। लखनऊ से कमिश्नर और आईजी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह पहुंची लखीमपुर खीरी घटना के बारे में अधिकारियों से ले रही जानकारी।एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी पहुंचे लखीमपुर
तीन कंपनी पीएसी लखनऊ से भी रवाना।किसान यूनियन का दावा, 6 किसानों की हुई है मौत
उधर भारतीय किसान यूनियन ने दावा किया है कि हादसे में छः किसानों की मौत हुई है। मगर जिला प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि की है। भारतीय किसान यूनियन ने ट्वीट कर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। किसान नेता राकेश टिकैत गाजीपुर से लखीमपुर-खीरी पहुच चुकेहै तथा किसानो के मौत पर गहरा दुख जाहिर कियाहै

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button