श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
रायगढ़, 13 जुलाई।
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशन चौक, सुभाष चौक हनुमान मंदिर, एवं गौरीशंकर मंदिर चौक सहित विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में घटनाक्रम से संबंधित संदेश एवं मांगों वाली तख्तियां लेकर आमजन के बीच अपनी बात रखी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालु अपनी श्रद्धा, विश्वास और परिश्रम की कमाई भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करते हैं। ऐसे में यदि चढ़ावे के प्रबंधन और वित्तीय व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप सामने आते हैं, तो उन्हें केवल समाचार मानकर अनदेखा नहीं किया जा सकता। जनता को यह जानने का अधिकार है कि वास्तविक स्थिति क्या है और यदि कहीं अनियमितता हुई है तो उसके लिए जिम्मेदार कौन है?
उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक संस्थान की गरिमा तभी सुरक्षित रह सकती है जब उसकी व्यवस्थाएं पारदर्शी हों और हर प्रकार के आर्थिक लेन-देन पर जवाबदेही सुनिश्चित हो। आस्था का सम्मान तभी सार्थक है जब उसके साथ ईमानदारी और पारदर्शिता भी जुड़ी हो।
कांग्रेसजनों ने कहा कि उनका विरोध किसी धर्म या भगवान श्रीराम के प्रति नहीं, बल्कि उन कथित गड़बड़ियों के विरुद्ध है जिनसे श्रद्धालुओं का विश्वास प्रभावित होता है। पार्टी की मांग है कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध बिना किसी पक्षपात के कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया और कहा कि जनभावनाओं से जुड़े ऐसे मामलों में पारदर्शिता ही जनता के विश्वास को बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
उक्त विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव, ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ,पूर्व विधायक प्रकाश नायक,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय, हरेराम तिवारी, दीपक पांडेय,कन्हैया पटेल, विकास ठेठवार, दीपक मंडल,अनिल अग्रवाल,दयाराम धुर्वे,अनिल अग्रवाल,नारायण घोरे, सत्य प्रकाश शर्मा, बबलू साहू, अज्ञात मल्होत्रा, रजत गोयल, संगीता गुप्ता, रिंकी पांडे, राजू बोहिडार, बीनू बेगम, विनोद कपूर, शेष चरण तिवारी, रवि पांडे, गौरांग अधिकारी, अनिल प्रधान, राजू चौहान, साहब राम, वसीम खान, अभिषेक शर्मा, बादल सिंह, आशु चौहान ,अमन बंजारे, राज दास ,सुजय राय, दीपक भट्ट, नरेंद्र भट्ट , संपत्ति सिंह सिदार, अनमोल अग्रवाल, गोविंद साहू, रमेश चौहान,देवेन्द्र शर्मा, वासुदेव साहू, सुनील आनंद, विकास शर्मा , रत्थू जायसवाल, विनोद टंडन, रोहित महंत, दादू पटेल, रंजना पटेल, संजय चौहान, आकाश समुंद्रे, अनुराग गुप्ता, दीपक सिंह, सुरेंदर सिंह,सोनू पुरोहित,प्रदीप चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



