
“सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान: रायगढ़ में अस्पतालों-फार्मेसी की सघन जांच, कोल्ड चेन पर विशेष फोकस
रायगढ़, 1 मई 2026: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा “सही दवा, शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक जिलेभर में संचालित किया जा रहा है।
कोल्ड चेन व्यवस्था की सघन जांच
अभियान के तहत 1 मई को रायगढ़ शहर के विभिन्न अस्पतालों एवं उनसे जुड़े फार्मेसी प्रतिष्ठानों में वैक्सीन स्टोरेज की कोल्ड चेन व्यवस्था का विशेष निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत निर्धारित मानकों की बारीकी से समीक्षा की गई।
इन संस्थानों में हुआ निरीक्षण
कार्यवाही के दौरान अपेक्स फार्मेसी (छातामुड़ा बायपास), गोयल फार्मेसी (छातामुड़ा), श्री चिल्ड्रन हॉस्पिटल (लोचन नगर) और मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण, स्टॉक रजिस्टर और वितरण प्रणाली की विस्तृत जांच की गई।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
निरीक्षण के दौरान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और कोल्ड चेन प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जनजागरूकता पर भी जोर
इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों को सुरक्षित दवा और शुद्ध खाद्य सामग्री


