न्यूज़

डेरा प्रेमी हत्याकांड: पकड़े गए तीन शूटर मामले में नामजद, आरोपियों को पनाह देने में SI का बेटा भी हिरासत में

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले की घटनाओं में जमानत पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी प्रदीप कुमार उर्फ राजू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय प्रदीप कुमार अपनी दुकान पर पहुंचे थे कि पहले से ही ताक में घूम रहे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात हमलावरों में से एक दुकान में घुसा और रिवाल्वर से प्रदीप कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा पकड़े गए तीन शूटरों को भी कोटकपूरा पुलिस ने मामले में नामजद कर लिया है। इसमें जतिंदर जीतू समेत दोनों नाबालिगों के नाम शामिल हैं। इससे पहले कोटकपूरा पुलिस ने फरीदकोट के दो शूटर भूपिंदर गोल्डी और मनप्रीत उर्फ मनी के अलावा वारदात की साजिश रचने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और फरीदकोट जेल के हवालाती मोगा निवासी जतिंदर सिंह राजू को मामले में नामजद किया है।

गोल्डी बराड़ के इशारे पर दिया था वारदात को अंजाम
घटना के बाद थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने मृतक प्रदीप सिंह राजू की पत्नी सिमरन के बयान पर छह अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया था और पड़ताल के आधार पर उक्त केस में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत चार आरोपियों को नामजद कर लिया है। घटना के कुछ समय बाद ही गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी और दिल्ली के स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों ने भी प्राथमिक पूछताछ में खुलासा कर दिया है कि वारदात को गोल्डी बराड़ के इशारे पर ही अंजाम दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, डेरा अनुयायी की हत्या केस में नामजद चारों आरोपियों में फरीदकोट निवासी दोनों युवकों के घटना में शमूलियत के आरोप हैं, जबकि गोल्डी बराड़ व हरजिंदर सिंह राजू पर साजिश रचने के आरोप हैं। नामजद आरोपियों में से गोल्डी बराड़ तो कनाडा में बैठा है और मोगा निवासी हरजिंदर सिंह राजू भी इन दिनों मोगा पुलिस के पास रिमांड पर है। वह फरीदकोट जेल में बंद था और कुछ समय पहले ही मोगा पुलिस उसे वारंट पर लेकर गई थी, उसे अब जल्द ही फरीदकोट पुलिस लेकर आएगी। इसके अलावा फरीदकोट निवासी दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में रची गई साजिश
जिला पुलिस की पड़ताल के दौरान कई पहलु सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, डेरा अनुयायी की हत्या की साजिश रचने की शुरुआत फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल से ही की गई। यहां पर बंद मोगा जिले के गांव मुनावा के रहने वाले हरजिंदर सिंह राजू ने फरीदकोट निवासी दोनों युवकों का गोल्डी बराड़ से संपर्क करवाया था। दोनों में से मनप्रीत सिंह मनी का एक करीबी रिश्तेदार भोला सिंह खालसा भी हत्या के एक मामले में फरीदकोट जेल में बंद है। पुलिस को आशंका है कि भोला सिंह खालसा ने मनी व उसके साथी का हरजिंदर सिंह के साथ संपर्क करवाया होगा, जिसने बाद में उनका गोल्डी बराड़ से संपर्क करवाया!

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button