सरेआम पानी- पुरी के पानी में अपना यूरिन मिला कर बेच रहा था व्यक्ति, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

नई दिल्ली: स्ट्रीट फूड का प्यार भारतीयों में बहुत लोकप्रिय है और यहां तक कि इन विक्रेताओं द्वारा तैयार किए गए भोजन की स्वच्छता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जो विक्रेताओं के बारे में पूरी सच्चाई को हम सबके सामने लेकर आता है।

जी हां हाल ही में गुवाहाटी से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे एक पानी पुरी बेचने वाला पानी में ‘यूरिन’ मिलाने की हरकत करते हुए पकड़ा गया है। आप इस क्लिप में देख सकते है कि किस तरह से पानी पुरी बेचने वाला आदमी मूत्र पानी में मिलता है, और उसको ऐसी हरकत करने में जरा भी झिझक नहीं होती है।

इतना ही नहीं उस आदमी की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया गया है, जिसके साथ ही साथ इस वीडियो के पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर इसे बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द ऐसी हरकत करने वालों को पकड़ा जा सके। रिपोर्ट्स के हम बता दें कि पानी पुरी वाली की इस ओछी हरकत के लिए पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है, और उस पर जुर्माना भी लगा दिया है।

Share This Article
Leave a review