समुद्र में मिला दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता! देखकर हैरत में पड़े वैज्ञानिक…पढ़िये पूरी खबर

Mysterious Road: दुनियाभर के समुद्र कई रहस्यों से भरे पड़े हैं जो आज भी एक राज हैं। जमीन पर या समुद्र में आए दिन वैज्ञानिक ऐसी चीजों की खोज करते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देती है। वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी खोज की है जिसको देखने के बाद वे हैरान हैं। पुरातत्वविदों ने समुद्र की गहराई में पीले ईंटों से बनी एक सड़क खोजी है। इस सड़क को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

समुद्र की गहराई में शोधकर्ताओं ने अजीबगरीब पत्थरों की बनावट को देखा है। यह पीले ईंटों से बने एक खड़ंजे की तरह दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस सड़क को लेकर कई तरह दावे कर रहे हैं। इंटरनेट पर कई लोग इसको दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता बता रहे हैं। समुद्र की गहराई में मिली पीले ईंटों से बनी इस सड़क ने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है?

एक्सप्लोरेशन वेसल नॉटिलस के शोधकर्ताओं ने इस सड़क की खोज की है। शोधकर्ताओं ने इसको एक आईलैंड बताया है जो हजारों साल पहले प्रशांत महासागर में डूब गया था। समुद्र में मिले इस पीले रंग की इस सड़क का वीडियो वायरल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button