
दिव्यांगों की सेवा करने वाले 13 लोगों का हुआ सम्मान
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस शनिवार को मिनी स्टेडियम में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष निराकर पटेल रहे। अध्यक्षता महापौर जानकी काटजू ने की। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 व्यक्तियों को जिला दिव्यांगजन सम्मान से सम्मानित किया।दिव्यांगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्य अतिथि निराकल ने दिव्यांगों का सम्मान किया। साथ ही उनमें आवश्यक उपकरण भी बांटे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जो प्रतिभा दिखाई है वो सराहनी है। ऐसे दिव्यांगजनों की प्रतिभा को निखारने के लिए आवश्यक कार्ययोजना बना कर कार्य किया जाएगा।