सीएम भूपेश बोले- कर्ज न लेना पड़े इस पर हमनें कार्य किया और अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत की

भेंट मुलाकात के तहत बीते तीन दिनों से महासमुंद जिले के प्रवास पर रहे सीएम ने शुक्रवार को रायपुर रवानगी से पहले सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

महासमुंद। भेंट मुलाकात के तहत बीते तीन दिनों से महासमुंद जिले के प्रवास पर रहे सीएम ने शुक्रवार को रायपुर रवानगी से पहले सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूत करने कार्य कर रही है।

महासमुंद जिले में बहुत सी घोषणाएं की गई है। फ्लाई ओवर, मेडिकल कालेज, जिला ग्रंथालय, जैसे बहुत से कार्यो की उपलब्धि रही है। सरकार धान खरीदी पर सुनियोजित कार्य कर रही, इस बार बारदाने की कमी, उठाव में देरी जैसी समस्या नहीं है। पिछली बार लगभग 98 लाख क्विंटल धान खरीदी हुई थी, इस बार एक करोड़ 10 लाख क्विंटल धान खरीदी का प्रदेश में लक्ष्य है। किसान बिना समस्या धान बेच रहे हैं और समय पर भुगतान प्राप्त कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि सरकार को कर्ज न लेना पड़े जिसके लिए हमनें कार्य किया और अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत की है। हमारी योजनाएं भाजपा शासित अन्य प्रदेशों की तरह रेवड़ी नहीं है। हमनें लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने योजनाएं बनाई और इसका सफलता से क्रियान्वयन कराया है।

वन्य जीवों के करंट से लगातार मौत और फेलियर फारेस्ट इंफेक्शन सिस्टम पर कहा कि ऐसे मामले पर कार्रवाई होगी। प्रदेश में पांच साइबर थाने खोले जाने के सवाल पर उन्होने सीएस सुब्रत साहू से जवाब लिया और बताया कि तीन थाने खुले हैं शीघ्र और खुलेंगे। महासमुन्द नगर में बायपास रोड, नगर पालिका को नगर निगम अपग्रेड करने के सवाल पर कहा कि अभी इसमें समय, जनसंख्या एक लाख से अधिक होगी, आसपास के गांव सहमत होंगे तब यह होगा।
सरकारी योजनाएं धरातल पर हैं क्या आगामी चुनाव में सीटें अधिक बढ़ेगी के प्रश्न पर सीएम ने कहा कि अबतक 50 फीसद से अधिक विधानसभा क्षेत्र का दौरा, भेंट मुलाकात, समीक्षा हो गई है। लोगों से रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। कहा कि घोषणा पत्र देखकर लोगों ने 68 सीट दिया, उपचुनाव में जीतकर 71 पर पहुंच गए, अब इन्ही सीटो को बरकरार रखना प्राथमिकता है। वार्ता में प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस डा रश्मि चंद्राकर, नपाध्यक्ष राशि महिलांग मंचस्थ थे।

Share This Article
Leave a review