सुकमा: कोंटा में कांग्रेस की प्रचंड जीत, 14 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी, बीजेपी को मिली एक सीट…जानिए कौन कहा आगे

सुकमा। छत्तीसगढ़ के 15 निकायों में वोटों की गिनती जारी है। कई निकायों के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने भैरमगढ़ नगर पंचायत से जीत का खाता खोला है।

सुकमा के कोंटा में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। 14 सीटों में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं 1 सीट ही भाजपा प्रत्याशी ने जीता है। वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है।

बेमेतरा के  मारो नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने 5 वार्डों में कांग्रेस की जीत हुई है। 4 में बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

बीजापुर के भोपालपटनम के वार्ड 15 में कांग्रेस आगे चल रही है। 13 सीटों में कांग्रेस की बढ़त और 2 पर BJP

कोरिया के बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा में कांग्रेस कई वार्डो में आगे। BJP के पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे चल रहे पीछे। बैकुंठपुर नपा में 6 वार्डों में कांग्रेस, 3 में भाजपा और 1 में निर्दलीय आगे

खैरागढ़ वार्ड न 7 से भाजपा के अजय जैन जीते

कोण्डागांव– कांग्रेस और बीजेपी मैदान में आमने सामने। मतों की गणना में कांग्रेस आगे

बिलासपुर पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम 748 वोटो से आगे। कांग्रेस 935, भाजपा 187, निर्दलीय 10.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button