सुपोषण चौपाल का हुआ आयोजन…. सरपंच, सचिव के द्वारा कुपोषित बच्चों को….

जशपुर,19अगस्त,2023/ रौनी ग्राम पंचायत में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। जहां सरपंच एवं सचिव के द्वारा कुपोषित बच्चों को दूध पिलाया गया। जिले में कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि निरंतर सहयोग का हाथ बढ़ा रहे हैं और केला, अंडा, दूध, खिचड़ी खिलाने की जिम्मेदारी लेकर बच्चों को सुपोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं जिससे कुपोषित बच्चों में निरंतर वजन की बढ़ोतरी हो रही है और बच्चे सामान्य स्थिति में आ रहे हैं। साथ ही बच्चो के माता पिता व घर के अन्य सदस्य को भी बच्चे की व्यक्तिगत साफ सफाई ,घर में भी संतुलित भोजन खिलाने पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी जा रही है।
गौरतलब है कि जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। कुपोषण स्तर में कमी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया गया है जो स्वास्थ्य जागरूकता में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समुदाय की पहुंच, विशिष्ट स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और समुदाय आधारित योजना और निगरानी के लिए एक तंत्र के रूप में कार्य करने का एक मंच है।जो गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए बना मददगार साबित हो रहा है। कुपोषण को दूर करने के अधिकारियों द्वारा अपने चिन्हाकित गांव में जाकर सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षक, एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थित में सुपोषण चौपाल लगाकर बच्चों के पालकों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें सरपंच, पंच , स्थानीय प्रतिनिधि अपनी सहभागिता निभा रहे है।

Share This Article
Leave a review