‘सुसाइड करने जा रही हूं, बस चेहरा देख लेना’, पापा को फोन कर छठी मंजिल से कूदी मॉडल

जोधपुर शहर की एक मॉडल ने बीते रविवार को आत्महत्या कर ली है। जी दरअसल मॉडल ने रातानाडा की एक होटल के छठे फ्लोर से छलांग लगा दी है। बताया जा रहा है इस मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में हुई है जो जोधपुर शहर के माता का थान निवासी गणेश उपाध्याय की बेटी हैं। इस मामले में मिली जानकारी के तहत गुनगुन उपाध्याय रातानाडा स्थित होटल लॉर्डस इन में ठहरी थी और अभी इस समय अस्पताल में उनका इलाज जारी है। वहीँ उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए पुलिस का कहना है कि, ‘गुनगुन मॉडलिंग करती है। वह शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई थी। जोधपुर आने के बाद उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रही है। बस मेरा चेहरा देख लेना। उसके बाद पिता गणेश ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन निकाली। वहीं लोकेशन निकालने के बाद पुलिस रातानाडा इलाके की होटल पहुंची, हालाँकि उससे पहले ही गुनगुन ने होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी और वह नीचे गिरते ही बेहोश हो गई। उसे देखने के तुरंत बाद मथुरादास माथुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

यहाँ हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि मॉडल गुनगुन की चेस्ट के साथ उसके पैर में भी फैक्चर है। अभी उसकी स्थिति काफी गंभीर है, लेकिन सुसाइड की कोशिश क्यों की, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।’ खबरों के मुताबिक गुनगुन के ऊंचाई से नीचे गिरने पर काफी ब्लड निकला है और अभी लगातार डॉक्टरों की टीम उसे खून चढ़ा रही है। आपको बता दें कि मॉडल गुनगुन के पिता जोधपुर में मंडी में व्यवसायी हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि अभी गुनगुन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है और होश में आने के बाद ही कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button