अन्यन्यूज़

सुहागरात पर दूल्हा निकला नामर्द, करने लगा ऐसी हरकत दुल्हन देखकर हैरान गांव वाले हो गए इकट्ठा….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

मैनपुरी। कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव में नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर ही हंगामा कर दिया। पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। मायके वालों को भी बुला लिया। वह रात में थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत में बाद में पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन नहीं मानी और वह अपने मायके वालों के साथ चली गई। कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी दो मार्च को इटावा क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ हुई थी।

घर में पूजा पाठ के बाद हुई थी रीति रिवाज
शुक्रवार को पत्नी को विदा कराकर घर आया। घर में पूजा पाठ के साथ अन्य रीति रिवाज पूरे कराए गए। सुहागरात पर दुल्हन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे घर में मौजूद सभी स्वजन और रिश्तेदारों के होश उड़ गए। इधर दुल्हन ने अपने मायके फोन कर स्वजन को भी बुला लिए। दुल्हन का आरोप था कि उसका पति नपुंसक है। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही। फिर मामला किशनी थाने पहुंचा।

दुल्हन के पिता ने दी थाने में तहरीर
जहां दुल्हन के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आभूषण सहित दुल्हन को मायके ले जाने की मांग की। बाद में आपसी समझौते के बाद दुल्हन अपने मायके चली गई। इस संबंध में किशनी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद दुल्हन को मायके पक्ष के साथ भेजा दिया गया है। मामले की कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button