सुहागरात पर पति के उड़ गए होश, जब पता चला ‘किन्नर’ है पत्नी, कोर्ट पहुंचकर दर्ज कराया मामला
गोपालगंज:
दर्ज मामले के मुताबिक, शिकायत किए जाने के बाद लड़की के घर वाले हरवे-हथियार के साथ लड़के के घर पहुंचे। शादी में ‘बेटी’ व उसे मिले लाखों के जेवर, गिफ्ट सबकुछ उठाकर ले गए। डर के मारे लड़का पक्ष के लोग इसका विरोध नहीं कर पाए। इस मामले में पंचायत की कोशिश करने पर धमकी दी गई। तब शुक्रवार को पीड़ित युवक ने सीजेएम चंद्रमणी कुमार के कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर इंसाफ की अपील की है।
गोपालगंज के बरौली थाना के रुपनछाप गांव के रहने वाले अरुणेश कुमार (बदला हुआ नाम) की शादी सिधवलिया के एक गांव में रानी (बदला हुआ नाम) के साथ तय हुई। पूरे रस्मो-रिवाज के साथ तिलक समारोह आयोजित हुआ और बारात गई। अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनसाथी के साथ पूरा जीवन निभाने की कसमें खाईं। जब दुल्हन को लेकर बारात लौटी और सुहागरात के दौरान किन्नर होने का खुलासा हुआ तो दूल्हा और उसके परिजनों को अहसास हुआ कि उनके साथ बड़ा धोखा किया गया है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।



