छत्तीसगढ़

सूरजपुर में कछुआ तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर पहुंची वन विभाग की टीम ने 6 आरोपियों को पकड़ा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सूरजपुर। जिले में कछुओं की खरीद-फरोख्त की सूचना पर वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से तीन जीवित कछुए बरामद किए हैं। तस्करों तक पहुंचने के लिए टीम के सदस्यों ने ग्राहक बनकर संपर्क किया और बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर में कछुओं की खरीद-फरोख्त की तैयारी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने के बाद जबलपुर की WCCB टीम और सूरजपुर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रणनीति बनाई। टीम ने पहले ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर बस स्टैंड के पास घेराबंदी की और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

तीन जीवित कछुए बरामद, टोटका में इस्तेमाल की भी आशंका

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन जीवित कछुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कछुओं की खरीद-फरोख्त के साथ ही उनका इस्तेमाल टोटका करने के उद्देश्य से किए जाने की आशंका भी जताई गई है।

गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में जबलपुर WCCB और सूरजपुर वन विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button