सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 18 बाजार पारा में आँगन मिलन एवं नेवता भोज का आयोजन

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा—सेवा, सम्मान और अपनत्व ही समाज की असली ताकत

बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 18 बाजार पारा में आँगन मिलन एवं नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सेवा केवल किसी एक दिन या अवसर तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरतमंदों और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़े रहना ही सच्ची सेवा है। आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो बच्चों, माताओं और परिवारों के बीच रहकर निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण, सम्मान और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। आँगन मिलन जैसे कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और आपसी भाईचारे तथा अपनत्व को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नेवता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान करते हुए उनके सेवाभावी कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

विजय सिन्हा ने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना भी हमारी प्राथमिकता है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और सहयोग पहुंचे, इसी भावना के साथ आगे भी ऐसे जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम मे सभा पति विकास तम्बोली निशा चौबे सावित्री रजक परमिला साहू आयोजिकार्यकता संयोगिता चौबे साहिका हेमलता यादव, सनत साहू ओजस्वी दुबे,किरण बंछोर, गीता डगर ,  जमोत्री लहरें संता साहू,चुनिंता वर्मा,निर्मला सिन्हा, कीर्ति ढीमर, भारती यादव, दशरथ सिंह, भुनेश्वरी ढीमर, सरिता यादव, तुलसी साहू रंजू साहू हेमलता निर्मलकर हेमलता साहू यामिनी ढीमर रेवती यादव पूर्णिमा उपस्थित रहे

Back to top button